{"_id":"5e08e5728ebc3e87b75caac2","slug":"fir-barabanki-news-lko5002914123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम का ड्राइवर व होमगार्ड वाहनों से अवैध वसूली में नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम का ड्राइवर व होमगार्ड वाहनों से अवैध वसूली में नामजद
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में वाहन चालकों से अवैध वसूली एक होमगार्ड व एडीएम का ड्राइवर कर रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक विकासनगर लखनऊ के रहने वाले शोएब ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पिकअप ब्रेड लेकर आती है। 25 दिसंबर की शाम हाईवे पर चालक को एक कार सवार दो लोगों ने रोकर। उनमें एक खाकी वर्दी में और दूसरा सादे कपड़ों में था। दोनों ने पिकअप चालक से पैसे की मांगे। पैन न देने पर कोतवाली में ले जाकर बंद करने की धमकी दी। चालक फोन करने लगा तो दोनों वाहन के कागज ले लिए और कोतवाली में आने की बात कहकर चले गए। चालक ने शोएब को फोन पर जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह कारनामा एडीएम संदीप गुप्ता का ड्राइवर उमेश चंद्र व होमगार्ड कुंदन सिंह ने किया। होमगार्ड भी एडीएम के साथ रहता है। कोतवाल ने बताया एडीएम के वाहन चालक व होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों की तलाश की जा रही है। इस बारे में अमर उजाला ने रविवार के अंक में विस्तार से खबर प्रकाशित की जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।