{"_id":"627574745c6b826bfe3018e6","slug":"fighting-barabanki-news-lko6293969200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक समाप्त होते ही हंगामा, चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक समाप्त होते ही हंगामा, चले लात-घूसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निंदूरा (बाराबंकी)। क्षेत्र पंचायत निंदूूरा की बैठक के बाद शुक्रवार दोपहर प्रधान व बीडीसी सदस्यों में तनातनी हो गई। ब्लॉक प्रमुख द्वारा बीडीसी का पक्ष लिए जाने पर प्रधानों ने ब्लॉक के अंदर हंगामा काटा। गालीगलौज के बाद ब्लॉक के बाहर जमकर लात-घूंसे चले। भीड़ यह तमाशा देखती रही। मारपीट का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते हैं कि बैठक समाप्त होने के बाद ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता ने बीडीसी सदस्यों का पक्ष लेते हुए कह दिया कि भेदभाव किया गया तो प्रधानी छीन ली जाएगी। इस पर प्रधानों ने जमकर हंगामा काटा। क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान अनवारी पंचायत के बीडीसी सदस्य अली अहमद ने पंचायत में लगे सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल रखने की बात उठाई थी।
मीटिंग समाप्त होने के बाद ब्लॉक के बाहर ग्राम प्रधान पति अरशद हुसैन के साथियों से बीडीसी सदस्य की बहस व गालीगलौज होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे। कई लोगों में एक साथ हाथापाई होने लगी। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। कई लोग मारपीट का वीडियो भी बनाते रहे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने मामला शांत कराकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। प्रधान प्रतिनिधि समात हुसैन ने घटना के बाद कुर्सी थाने में बीडीसी अली अहमद व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। कुर्सी के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। फोटो व वीडियो देखकर जांच की जा रही है।
बैठक में गौशाला समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
निंदूरा। क्षेत्र पंचायत निंदूरा की बैठक में कई मुद्दे उठे। सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक निंदूरा के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। इस दौरान पुराने प्रस्ताव पढ़कर सुनाए गए और नई कार्ययोजना पर चर्चा शुुुरू हुई। बैठक की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत रहीं।
इस दौरान बीडीसी सदस्य विनय शुक्ला ने कहा कि गौशाला में पशुओं को पालने के लिए प्रति पशु 30 रुपये जो धन उपलब्ध होता है वह काफी कम है। उन्होंने कहा कि इस बात जांच कराई जाए कि गौशाला में अभी तक कितने पशु पहुंचे हैं कितने जीवित हैं। सफाईकर्मियों की लापरवाही का मुद्दा भी उठा।
बीडीसी सदस्य अमर सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी की सफाई का उद्देश्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक नदी पर बना अंडरपास साफ नहीं किया जाएगा। सैंदर प्रधान रामराज यादव ने कहा कि पिछले छह से सात माह से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का भुगतान बकाया है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बीडीओ को निर्देशित किया कि जिस विभाग के अधिकारी मीटिंग में नहीं आए हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करें। संवाद