फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   festival

छठ पूजा का उल्लास

Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
festival
छठ पूजा के अवसर पर शहर के नागेश्वर नाथ तालाब पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ीं - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। संतान की लंबी आयु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ डाला छठ पर्व पर 36 घंटे का निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने शहर के तालाब और नदी के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भोर से ही खड़ीं व्रती महिलाओं पर ठंडा पानी उनकी आस्था के आगे बेअसर साबित हुआ। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद चार दिनों तक चलने वाली इस तपस्या का अंतिम चरण खुशनुमा माहौल में समाप्त हुआ। घर पहुंचकर महिलाओं ने अपने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

रेठ नदी के चिलहटा घाट, घाघरा के करोनी घाट, नागेश्वरनाथ तालाब, ओबरी, ढकौली समेत कई स्थानों पर रविवार भोर में आस्था और उल्लास उमड़ा। भोर पहर से ही घाटों पर छठ मइया के गीत गूंजने लगे। शनिवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर वापस घर लौटीं व्रतधारी महिलाओं ने रतजगा किया। परिजनों के साथ महिलाएं रविवार सुबह भास्कर भगवान को अर्र्घ्य देने के इंतजार में समूह के साथ रात में छठ माता के गीतें गाती रहीं। भोर से ही स्नान ध्यान के बाद लोगों का हुजूम एक बार फिर नदी के घाटों व तालाबों पर जुट गया। नदी व तालाब में पूरब की ओर मुंह करके खड़ी निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने सूर्य की किरण निकलने तक तपस्या की। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने दान पुण्य किया और घर पहुंचकर चौखट की पूजा की। इसके बाद बेदी पर चढ़ाए गए चने को निगलकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed