फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers' protest demanding train halts

Barabanki News: ट्रेनों के ठहराव की मांग पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest demanding train halts
हैदरगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर किसानों और महिलाओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के बैनर तले प्रदर्शनकारी पैदल रैली निकालकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि वरुणा एक्सप्रेस की जगह चलाई गई शटल ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेमो ट्रेन भी लखनऊ और वाराणसी तक नहीं पहुंचती। प्रदर्शनकारियों ने सरयू, बेगमपुरा, कोट-पटना, सद्भावना और मरुधर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कराए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद किसी भी ट्रेन का ठहराव यहां शुरू नहीं हुआ है। इसी के विरोध में सोमवार को तहसील के पास धरना देने के बाद, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे किसान हाईवे से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रेलवे के यातायात निरीक्षक डीके सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजकुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय और शैलेश यादव भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों को रेलवे के आला अफसरों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed