{"_id":"674a1fa0b2228272b208db0f","slug":"farmer-registry-will-start-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1007-128928-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आज से शुरू होगी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आज से शुरू होगी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री
Sat, 30 Nov 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का महाभियान शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर जिले की सभी छह तहसीलों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
नवाबगंज तहसील परिसर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए कर्मचारियों को इसके महत्व एवं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राजस्व गांव में लगने वाले शिविर के दौरान एक भी किसान पंजीकरण कराने से वंचित न रहे। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी, उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
सिरौलीगौसपुर में तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का किसान से संबंधित सारा ब्योरा एप पर डाला जाएगा। यूआईडी मिलने के बाद एक क्लिक करने पर दिखने लगेगा। इसके लिए 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक हल्का लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व कृषि विभाग के अधिकारी शिविर लगाकर आधार कार्ड से खतौनी जोड़ेंगे।
विज्ञापन
फतेहपुर तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए तहसीलदार वैशाली अहलावत ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अपना आईडी पासवर्ड किसी को न बताएं, यदि कोई समस्या हो तो समस्त जिम्मेदारी होगी। गांव में यदि किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है तो उसकी आईडी व जाति प्रमाणपत्र जरूर देख लें। सुबह 10 बजे मुनादी कराकर गांव में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जाए।
हैदरगढ़ तहसील सभागार में तहसीलदार सीमा भारती ने बताया कि किसानों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार व खतौनी के साथ शिविर में बुलाएं। रामनगर में उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने पोर्टल व एप के माध्यम से फीडिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।