फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Executive Engineer inspected Palhari Sub Station

अधिशासी अभियंता ने पल्हरी सब स्टेशन का निरीक्षण किया

Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer inspected Palhari Sub Station
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता ने सब स्टेशन पल्हरी का औचक निरीक्षण किया। स्विच यार्ड, ट्रांसफार्मर, विद्युत पैनल आदि जांच की और अवर अभियंता व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर की प्रापर बिलिंग न होने पर नाराजगी जताई। संविदा कर्मचारियों को ओटीएस के लिए प्रेरित करने व घर-घर पंपलेट बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाराबंकी डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने ओवरलोड लॉक सीट, ट्रांसफार्मर, स्विच यार्ड, उपस्थिति पंजिका व विद्युत पैनल की जांच की। स्मार्ट मीटर की प्रापर बिलिंग, कनेक्शन, डिस्कनेक्शन न होने पर नाराजगी जताई, कहा- स्मार्ट मीटर की तुरंत रिपोर्ट भेजें। बकाएदारों को ओटीएस का लाभ मिले, इसे लेकर संविदा कर्मचारियों को ओटीएस के पंफलेट घर-घर बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अपने सामने ही ओटीएस का बैनर गेट पर लगवाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर के आसपास पानी न एकत्र हो, इसके लिए जलनिकासी के निर्देश दिए। अवर अभियंता राकेश यादव ने बताया कि मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही नाली बनवाई जाएगी। उन्होंने अवर अभियंता को निर्देश दिया कि फाल्ट आने पर कर्मचारियों को तत्काल भेजकर सही कराया जाए और इसकी रिपोर्ट उपखंड कार्यालय भेजी जाए। कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed