{"_id":"571a70484f1c1b4b048b545d","slug":"etc-toll-plaza-starting-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदपुर टोल प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदपुर टोल प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
टोल बूध पर नहीं रोकनी होगी गाड़ी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार से ईटीसी (इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन) सिस्टम शुरू हो गया। इसका उद्घाटन काल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज लखनऊ के प्रिंसिपल डॉ. डीके चौहान ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर टोल देने के लिए अब वाहन मालिकों को लाइन में लगने और पैसे देकर टोल पर्ची कटाने की जरूरत नहीं पडे़गी। एनएचआई ने निजात दिलाते हुए अहमदपुर टोल प्लाजा को इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम से जोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि फ ास्ट टैग से जुडे़ वाहन मालिकों को इस सिस्टम से जुडे़ देश के किसी भी टोल प्लाजा से गुजरने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एनएचआई के वित्त प्रबंधक यज्ञवंत सिह ने बताया कि इस सिस्टम के तहत वाहन मालिकों को 200 रुपये देकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण का भुगतान चेक अथवा क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ नेफ्ट आरटीजीएस के जरिये ऑंनलाइन किया जा सकता है पंजीकरण के बाद वाहन मालिक को एक फास्ट टैग दिया जाएगा जो कि देश भर में सभी ईटीसी से जुडे़ टोल प्लाजा के लिए मान्य होगा।
यह फास्ट टैग आईसीआईसीआई बैंक से लिंंक रहेगा तथा प्री प्रेड कार्ड की तरह काम करेगा इसके लिए टोल प्लाजा पर अलग से लेन बनायी गयी है इस फास्ट टैग को वाहन के सामने शीशे पर लगाकर आप जैसे ही इस सिस्टम से लैस टोल प्लाजा से गुजरेंगे, टोल पर लगा सेंसर फ ास्ट टैग को रीड करके अपने आप बैरियर खोल देगा और उस टोल प्लाजा का निर्धारित मूल्य कट जाएगा।
इस मौके पर मौके पर अहमदपुर के सहायक टोल प्रबंधक विक्रम सिह, भुवनेश शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, सत्यनारायन व सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।