फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panic in villages after leopard sighting

Barabanki News: तेंदुआ दिखने से गांवों में दहशत

Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Panic in villages after leopard sighting
सुबेहा। क्षेत्र के खोहली गांव में सोमवार को तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास के गांवों में दहशत है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश कर रही है। निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी तैयार किया गया है। हालांकि, तेंदुआ दोबारा जंगल से बाहर नहीं निकला है।
विज्ञापन


सोमवार को खोहली गांव के पास जंगल के बाहर ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल में चला गया। इसके बाद वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। शरीफाबाद और खोहली के ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों व सुनसान स्थानों पर न जाने की अपील की गई है। जरूरी काम से ही बाहर निकलने और समूह में रहने की सलाह दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी रामचंदर विश्वकर्मा ने बताया कि लोकेशन पता लगाने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। पिंजरे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed