फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Environmentalists gathered at Udvat Nagar Wetland and pledged to protect it

Barabanki News: उदवत नगर वेटलैंड पर जुटे पर्यावरण प्रेमी, लिया संरक्षण का संकल्प

Mon, 08 Dec 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Environmentalists gathered at Udvat Nagar Wetland and pledged to protect it
दरियाबाद के उदवतनगर स्थित घाघरा झील पर वार्ड वाचिंग वेटलैंड पर वन विभाग के साथ एसडीएम अनुराग सि
टिकैतनगर। सरयू नदी के किनारे उदवत नगर वेटलैंड पर रविवार को वन विभाग द्वारा बर्ड वॉचिंग एवं वेटलैंड संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों ने भागीदार कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पर्यावरण कार्यकर्ता संजीव नायक ने सिंगल यूज प्लास्टिक को वेटलैंड और जीव-जंतुओं के लिए खतरनाक बताया। कहा कि यह मिट्टी और जल स्रोतों को दीर्घकाल तक प्रदूषित करता है।
विज्ञापन

सहायक वन संरक्षक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा उदवत नगर वेटलैंड प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित आवास है और इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा वेटलैंड भूजल रिचार्ज, प्रदूषण नियंत्रण और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने कहा कि वेटलैंड संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है।
नम भूमि संरक्षण की सीईओ सरिता ओझा ने कहा कि वेटलैंड के नष्ट होने से जैव विविधता पर सबसे बड़ा खतरा आता है। प्रवासी पक्षियों के कारण यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय महत्व रखता है। बिना स्थानीय सहभागिता के संरक्षण सफल नहीं हो सकता।

सचिवालय के अनुभाग अधिकारी नवीन बनोधा ने कहा सामूहिक प्रयास से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल कैमरामैन अतुल सक्सेना, अतुल सिंह चौहान, अभय राज सिंह, पंकज शुक्ला, कृष्णा, अजय कुमार, मानव शुक्ला, रहबर अंसारी और मोहम्मद वारिस ने अपने आधुनिक कैमरों से वेटलैंड की सुंदरता और प्रवासी पक्षियों के फोटो खींचे। एसडीएम ने उत्कृष्ट काम करने वाले कैमरा मैन व वनकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed