{"_id":"6ac2bb742aac326cfa002516","slug":"599-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-on-the-25th-and-6th-barabanki-news-c-315-1-brb1009-180961-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 2506 में 599 मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 2506 में 599 मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित
Mon, 05 Oct 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2506 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के 599 मरीज रहे। गंभीर हालत में पहुंचे नौ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। टीबी जैसे लक्षण मिलने पर आठ मरीजों की जांच कराई गई।
मेले में 903 पुरुष, 960 महिलाएं और 613 बच्चे पहुंचे। इसके अलावा त्वचा रोग के 374, सांस संबंधी बीमारी के 193, पेट दर्द के 183, डायबिटीज के 130, हाइपरटेंशन के 50, नेत्र रोग के 31, लिवर रोग के 18 और खून की कमी के 11 मरीज मिले। 10 लोगों की हेपेटाइटिस बी, चार की हेपेटाइटिस सी, 146 की मलेरिया और 18 की डेंगू जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं।
सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि मौसम बदलने से मरीज बढ़े हैं। मेले में 83 चिकित्सक और 225 स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए थे।