{"_id":"6ac2bb33bfe088411400518d","slug":"three-young-women-and-a-teenage-girl-missing-abduction-alleged-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180921-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन युवतियां व किशोरी लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन युवतियां व किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद, सतरिख और मसौली क्षेत्र से तीन युवतियां और एक किशोरी लापता हो गईं। परिजनों ने युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चारों मामलों में युवतियों और किशोरी की तलाश कर रही है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव से पहली अक्तूबर की रात 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। पिता ने विशाल नामक युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया है। फोन पर संपर्क होने पर युवक ने दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कही।
सतरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दो अक्तूबर की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन नहीं लौटी। बाद में पता चला कि गांव का ही जितेंद्र उसे अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
मसौली क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती लापता हुई। उसके भाई ने देवा क्षेत्र के मोहतेलिया निवासी सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मसौली के ही दूसरे गांव की 18 वर्षीय युवती दो अक्तूबर से लापता है। परिजनों ने सीतापुर के पैंतेपुर निवासी अजय कुमार पर उसे ले जाने की आशंका जताई है। आरोप है कि युवक पूर्व में भी ऐसी हरकत कर चुका है। घर में शादी के लिए रखी नकदी और जेवरात भी नदारद हैं।
सीओ संगम कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।