फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   From robotics to employment, the youth will gain access to new technology.

Barabanki News: रोबोटिक्स से रोजगार तक, युवाओं को मिलेगी नई तकनीक

Mon, 05 Oct 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
From robotics to employment, the youth will gain access to new technology.
बाराबंकी। जिले के आईटीआई परिसरों में अब युवा रोबोटिक्स, थ्रीडी प्रिंटिंग और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी आधुनिक तकनीक सीखेंगे। जहांगीराबाद, मसौली और नवाबगंज स्थित टाटा स्किल सेंटर में नए ट्रेड बढ़ाए गए हैं। सत्र 2026-27 से युवाओं को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा। नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


इन संस्थानों में पहले से सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग और मैकेनिक मोटर व्हीकल जैसे पाठ्यक्रम संचालित हैं।
विज्ञापन


अब इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, इंजीनियरिंग डिजाइन टेक्नीशियन, वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइनर एफईएम और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को नए दौर के उद्योगों में रोजगार के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स में छात्र स्वचालित संयंत्रों और रोबोटिक आर्म्स का संचालन सीखेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल पाठ्यक्रम में ई-वाहनों की तकनीक, बैटरी प्रबंधन और रखरखाव की जानकारी दी जाएगी। वहीं थ्रीडी प्रिंटिंग में कंप्यूटर डिजाइन के आधार पर भौतिक उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा।

---------
बनीकोडर व सिरौलीगौसपुर में फेस-दो की शुरुआत
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में टाटा स्किल सेंटर फेस-दो का काम शुरू किया जा रहा है। बनीकोडर में इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन थ्रीडी प्रिंटिंग की पढ़ाई होगी। सिरौलीगौसपुर में सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन की 24, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन थ्रीडी प्रिंटिंग की 40 सीटें स्वीकृत हुई हैं। इससे ग्रामीण छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण मिल सकेगा।


------------
उद्योगों की जरूरत के अनुसार मिलेगा प्रशिक्षण
जिले की आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से नए ट्रेड बढ़ाए गए हैं। सिरौलीगौसपुर व बनीकोडर में फेस-दो के तहत आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इससे युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
-आशुतोष कुमार सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed