फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encroachment

सड़क किनारे पक्के निर्माण पर गरजी जेसीबी

Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
encroachment
सतरिख/सिद्धौर (बाराबंकी)। नगर पंचायतों में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सतरिख व सिद्घौर नगर पंचायत में नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे पक्के निर्माण तोड़ दिए गये।
विज्ञापन

सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सतरिख में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी रेनू यादव के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान मुख्य चौराहे से दरगाह रोड तक किया गया अवैध कब्जा बुलडोजर से ढहवा दिया गया। सड़क किनारे बनाए गए चबूतरे व टिनशेड गिरा दिए गए। इसी के साथ सभी दुकानदारों से अपील की गई कि दोबारा कब्जा मत करें। ऐसा पाए जाने पर जुर्माना व बेदखली दोनों की जाएगी।
विज्ञापन

सिद्घौर प्रतिनिधि के अनुसार, सिद्घौर-जैदपुर व सिद्धौर मोहम्मदपुर मार्ग पर शुक्रवार को अवैध कब्जा हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने लेखपाल व पुलिस के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। इस दौरान पहले से चिह्नित कब्जों पर जेसीबी चली। दो दर्जन से अधिक दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा सड़क किनारे बनाए गए चबूतरे व दीवार गिरा दी गईं। सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुए इस अभियान से लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed