फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encroachment

शहर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Fri, 06 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
encroachment
बाराबंकी। शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को नगर पालिका परिषद के दल के साथ जिलाधिकारी व एसपी भी सड़क पर उतरे। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी ने कई स्थानों पर अवैध निर्माण तोड़े। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की शुरूआत शहर के मुख्य बाजार से कराई। नाका चौराहा से टीम धनोखर की ओर बढ़ी तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को देख दुकानदार फुटपाथ और सड़क तक फैला सामान खुद ही समेटने लगे। ठेलिया वाले गली मेें जा छिपे। डीएम ने धनोखर चौराहे से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। टीम ने अयोध्या-लखनऊ रोड पर अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन

डीएम व एसपी के जाने के बाद एसडीएम अभय पांडेय व कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। पार्किंग स्थल से भी दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया गया। इस अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उधर फतेहपुर कस्बे में भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। एसडीएम पंकज सिंह, सीओ अरविन्द कुमार व नगर पंचायत कर्मियों ने बेलहरा चौराहे से पटेल चौराहे तक जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed