{"_id":"64d7deaca3e9e1b55f0efc64","slug":"embezzlement-of-50-lakhs-in-bisleri-accountant-arrested-barabanki-news-c-315-1-slko1012-2590-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिसलेरी में 50 लाख का गबन, लेखाकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिसलेरी में 50 लाख का गबन, लेखाकार गिरफ्तार
Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाली कंपनी बिसलेरी में करीब 50 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। लखनऊ कार्यालय में तैनात रहे कंपनी के वरिष्ठ लेखाकार को कुर्सी थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
कंपनी के प्रबंधक वित्त निखिल बंसल ने गत दिनों कुर्सी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि कंपनी के लखनऊ कार्यालय में कार्यरत रहे वरिष्ठ कार्यकारी लेखाकार रोहित सिंह ने कुर्सी में लगी कंपनी की यूनिट से 50 लाख रुपये से अधिक का गबन किया। यह गबन खाली जार को लेकर हुई फर्जी प्रविष्टियों के तहत किया गया। दबाव बनाने पर उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। लेखाकार पर कूटरचना, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। कुर्सी एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रोहित लखनऊ के दुबग्गा में रहता था।