{"_id":"614e25008ebc3e045570350c","slug":"electric-shock-barabanki-news-lko5971168196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलते समय युवक झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलते समय युवक झुलसा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के रामदीन पुरवा मजरे साल्हा भारी गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर बदलते समय अचानक करंट आ गया। जिससे संविदा कर्मचारी के साथ तार जोड़ रहा दूसरा युवक करंट से झुलस गया। यह देख संविदा कर्मचारी के हाथ-पांव फूल गए और झुलसे युवक को आननफानन सीएचसी जैदपुर पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ में उपचार कराया जा रहा है।
बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत रामदीन पुरवा मजरे साल्हा भारी गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसे गुरुवार शाम करीब पांच बजे संविदाकर्मी रामनेवल ने शटडाउन लिया और अपने साथ प्राइवेट कर्मचारी रामदयाल निवासी रायपुर मजरे मोहम्मदपुर चंदी सिंह से ट्रांसफॉर्मर बदलवा रहा था, तभी अचानक करंट आ गया।
जिससे रामदयाल गंभीर रूप से झुलस गया। रामदयाल को आननफानन सीएचसी जैदपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर रामदयाल का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जेई अजय कुमार का कहना है, सूचना मिली है, प्रकरण की जांच कराई जा रही है। (संवाद)