{"_id":"6096d6d88ebc3e8dae1581ef","slug":"election-barabanki-news-lko5773660114","type":"story","status":"publish","title_hn":"16,134 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16,134 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रधान पद की रिक्त सात सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इसके लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया। 26 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 49 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। 16 हजार 134 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
तीसरे चरण में जिले में 26 अप्रैल को मतदान कराया गया था लेकिन प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु के चलते रिक्त सात सीटों पर रविवार को मतदान होगा। जिन ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। उनमें हैदरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपालपुर, हरख ब्लॉक के सेठमऊ, त्रिवेदीगंज का बुढ़ानापुर, दरियाबाद का रोहिलानगर, मसौली का अकबरपुर धनेठी और पूरेडलई ब्लॉक के आल्हनमऊ और टिकवामऊ ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इन गांवों के कुल 16,134 मतदाता अपने चहेते प्रत्याशी को मतदान कर प्रधान की कुर्सी सौंपेंगे। 26 बूथों पर मतदान कराने के लिए शनिवार को संबंधित ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां और चुनाव सामग्री आदि देकर रवाना किया गया। जहां पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या मेें पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ब्लॉक- ग्राम पंचायत- मतदाता- कुल प्रत्याशी
दरियाबाद-रोहिलानगर-1801-5
त्रिवेदीगंज-बुढ़नापुर-1811-7
पूरेडलई-आल्हनमऊ-3048-6
पूरेडलई-टिकवामऊ-1220-6
मसौली-अकबरपुर धनेठी-2842-10
हरख-सेठमऊ-4151-11
हैदरगढ़-हरपालपुर-1261-4
प्रधान पद की रिक्त सात सीटों पर मतदान के लिए रविवार को 26 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी