फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Due to fever, the student died

Barabanki News: बुखार का सितम, छात्रा ने तोड़ा दम

Wed, 11 Oct 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Due to fever, the student died
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बुखार से पीड़ित एक छात्रा की मंगलवार को सुबह मौत हो गई, जबकि जांच के दौरान करीब 57 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसकी चपेट में आकर आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में कैंप तो कर रही हैं, परंतु रोग पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही हैं।
विज्ञापन


कोटवाधाम निवासी विकास सैनी की पुत्री लवी सैनी (8) बसंत क्रांति इंटर काॅलेज कोटवाधाम में कक्षा एक की छात्रा है। वह तीन-चार दिनों से बुखार और पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने बताया कि पहले उसे टिकैतनगर सीएचसी पर दिखाया गया। जब आराम नहीं मिला तो बदोसराय में एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की सुबह छात्रा की मौत हो गई। अचानक मासूम की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मथुरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अमित दुबे ने बताया कि छात्रा की मौत बुखार से नहीं हुई है। जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन




13 गांवों में शिविर लगाकर की गई पीड़ितों की जांच
सीएमओ अवधेश कुमार ने बताया कि जिन गांवों में बुखार के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर टीमें लगातार कैंप कर रही हैं। बताया कि मंगलवार को बेलहरी में 68 लोगों की जांच में 14 बुखार पीड़ित मिले। इसी प्रकार जारमऊ में 62 में आठ, मीरापुर में 30 में पांच, प्यारेपुर, गगियापुर में 59 में 13, मिश्रन का पुरवा, शरीफाबाद और सुबेहा में 51 में 10 तथा जाटा बरौली, बड़ेल, लखपेडाबाग, मौथरी और कुरौली में 140 लोगों की जांच की गई। इनमें सात बुखार पीड़ित मिले। इस तरह से कुल 57 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण कर दवाएं दी गईं। बताया कि जिले में अभी भी नौ डेंगू के मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed