फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dogs create terror near school, six injured

Barabanki News: स्कूल के पास कुत्तों का आतंक, छह हो चुके जख्मी

Tue, 08 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dogs create terror near school, six injured
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। रामनगर इलाके के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम जाने वाले रास्ते पर पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बना है। इनके हमले में अब तक दो बच्चों समेत छह लोगों घायल हो चुके हैं। भयभीत अभिभावकों ने तो बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया है। सोमवार को प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद ने त्रिलोकपुर पुलिस चौकी पहुंचकर कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि शनिवार को कक्षा पांच की छात्रा दीपाली विद्यालय के निकट पहुंची ही थी कि ही कुत्तों ने हमला बोल दिया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा कर बच्ची को बचाया। लेकिन तब तक एक कुत्ता दीपाली के पैर में काट चुका था। इससे पहले कुत्ते हमला कर कक्षा तीन के छात्र जय कश्यप व राहगीरों में रमेश, शफीक, उमेश यादव, मुख्तार को जख्मी कर चुके हैं। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी विजय गुप्ता ने तहसील प्रशासन की मदद से इलाके में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलवाने का भरोसा दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन


नवजात का शव झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोंचा
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख के शरीफाबाद गांव के पास स्थित रेठ नदी के पुल के पास झाड़ियों में कोई नवजात बच्ची का शव फेंक गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के कुत्तों को शव को नोंचते देखा तो हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नवजात सभी अंगों का विकास हो चुका था। देखने से साफ था कि उसका प्रसव निश्चित समय पर हुआ। सुबह कुत्ते नवजात के शव को शरीफाबाद गांव की गलियों से लेकर नोंचते घसीटते सतरिख मार्ग के किनारे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाने वाली इंटरलॉकिंग पर छोड़कर चले गए। एसएचओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी सूचना की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed