फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Doctor on leave, patient returns without ultrasound test

Barabanki News: डॉक्टर छुट्टी पर, बिना अल्ट्रासाउंड जांच लौटे मरीज

Tue, 26 May 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, patient returns without ultrasound test
बाराबंकी। मौसम की मार से हर कोई बेहाल है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 2335 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं अस्पताल में भीड़ इतनी ज्यादा रही कि मरीजों को इलाज कराने में पसीना छूट गया।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद इलाज मिला तो कई मरीज बिना इलाज और जांच के वापस लौट गए। तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर ने छुट्टी ले ली, जिसकी वजह से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए ज्ञानेंद्र, फरजाना, किशन कुमार, रामभरोसे, प्रहलाद ने बताया कि भीषण गर्मी में इलाज मिलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बताया कि परचा बनवाने के लिए सुबह नौ बजे ही आकर लाइन में लग गए थे लेकिन 11 बजे जाकर परचा बना सका। इसी प्रकार डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने में करीब तीन घंटे लग गए। इस तरह से मरीजों को इलाज कराने में पूरा दिन बीत गया। वहीं अल्ट्रासाउंड कराने आई महिमा, मालती, किरन ने बताया कि वह लोग सुबह नौ बजे ही जांच कराने के लिए आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी थी। इसी वजह से वे लोग सुबह ही आ गए थे लेकिन यहां पर बताया गया कि आज डॉक्टर नहीं आई हैं। इसलिए जांच नहीं हो पाएगी। अगले दिन आना। वहीं रामगुलाम, महबूब, सुंदर ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर जब वे लोग ब्लड की जांच कराने पहुंचे तो वहां भी समय समाप्त होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। अल्ट्रासाउंड की डॉक्टर की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं आ सकी।




एक्सरे कराने में छूटा पसीना
एक्सरे कराने के लिए कतार में खड़े मोहसिन, जमालुद्दीन, प्रदीप, राजेश ने बताया कि 11 बजे से हम लोग लाइन में खड़े हैं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। इन लोगों ने बताया कि यहां पर जान पहचान वालों और सिफारिश वालों को प्राथमिकता दी जाती है। यही वजह है कि घंटों इंतजार के बाद जाकर हम लोगों का नंबर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed