फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   doctor

प्रशासनिक अधिकारी अस्पतालों में बैठ देखेंगे मरीज

Fri, 18 Jun 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
doctor
बाराबंकी। डॉक्टर से प्रशासनिक अधिकारी बने चिकित्सक अब अस्पतालों में बैठकर मरीज देखेंगे। शासन से मिले आदेश के बाद इसका अनुपालन भी शुरू हो गया है और बाकायदा रोस्टर जारी कर दिया गया है कि कौन अधिकारी किस दिन किस अस्पताल में बैठकर मरीजों को देखेगा।
विज्ञापन

सीएमओ द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, वह खुद सीएचसी देवा में सोमवार से बुधवार तीन दिन मरीजों को देखेंगे। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डीडी पाल इस दौरान सीएमओ के साथ ही मौजूद रहकर मरीज देखेंगे। एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी सीएचसी जाटा बरौली में बृहस्पतिवार से शनिवार तक बैठेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार एसीएमओ डॉ. अनिल पंकज कोठी में सोमवार से बुधवार तक, एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार से शनिवार, एसीएमओ डॉ. अतुलेेेश गौतम सीएचसी सिद्धौर में बृहस्पतिवार से शनिवार तक बैठ कर मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार एसीएमओ डॉ. उमाशंकर नगरीय पीएचसी मालगोदाम रोड में बृहस्पतिवार से शनिवार तक, डॉ. राजीव सिंह सिरौलीगौसपुर में बृहस्पतिवार से शनिवार, डॉ. राम नरायन वर्मा पीएचसी गंगौली घुंघटेर में बृहस्पतिवार से शनिवार तक, डॉ. मनोज गुप्ता हैदरगढ़ में सोमवार से बुधवार तक, डॉ. संजय बाबू जिला चिकित्सालय में सोमवार और बुधवार, फतेहपुर में मंगलवार को तथा डॉ. सुधीर चंद्रा सीएचसी सतरिख में बृहस्पतिवार से शनिवार तक मरीज देखेंगे।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि शासन से मिले आदेश का अनुपालन शुरू करा दिया गया है। सभी एसीएमओ को किस अस्पताल में किस दिन मरीज देखना है इसका रोस्टर बनाकर जारी कर दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चार विशेषज्ञ, बाकी एमबीबीएस
डॉ. संजय बाबू नेत्र सर्जन हैं, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता जनरल सर्जन, डॉ. राजीव सिंह और डॉ. डीके श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा सीएमओ एनेस्थेसिस्ट हैं। अन्य चिकित्सक जैसे डॉ. डीडी पाल, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. उमाशंकर, डॉ. रामनरायन, डॉ. सुधीर चंद्रा आदि एमबीबीएस ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed