{"_id":"63656845e6288c755b55591d","slug":"dm-meeting-barabanki-news-lko655642435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद आईटीआई प्रधानाचार्य का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद आईटीआई प्रधानाचार्य का रोका वेतन
विज्ञापन
बाराबंकी। निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बैठक से नदारद पाए जाने पर नाराज डीएम ने आईटीआई के प्रधानाचार्य का वेतन रोकने का आदेश दिया है। डीएम अविनाश कुमार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए में 50 लाख रुपये से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग में निर्माण कार्यों को समयांतर्गत व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए जिन नोडल अधिकारियों की कमेटी गठित की गयी है वह सभी प्रत्येक माह स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर तय समय पर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
बैठक में बाढ़ खंड, लोक निर्माण विभाग, पाइप पेयजल योजना, अग्निशमन भवन रामनगर, जल निगम, कस्तूरबा विद्यालय निर्माण, पुलिस आवास निगम, सीएंडडीएस, राष्ट्रीय निर्माण निगम की डीएम ने 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व निर्धारित समय पर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर आईटीआई के प्रधानाचार्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, पीडी मनीष कुमार, डीडीओ भूषण कुमार, डीडी श्रवण कुमार, डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।