{"_id":"69d5685e50448efb2c0c0152","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-delay-and-reprimanded-nhai-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163585-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डीएम ने हीलाहवाली पर जताई नाराजगी, एनएचएआई को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डीएम ने हीलाहवाली पर जताई नाराजगी, एनएचएआई को लगाई फटकार
Wed, 08 Apr 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों की हीलाहवाली पर डीएम के तेवर तल्ख रहे। एनएचएआई को कई ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रेडियम मार्किंग और प्रकाश व्यवस्था ने होने पर फटकार लगाई। वहीं पीडब्ल्यूडी को देवा रोड पर पटरी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ओवरब्रिज के नीचे गंदगी की शिकायत पर नाराजगी जताई।
डीएम ने निर्देश दिए कि सड़कों की पटरियों का रखरखाव तय समयावधि में किया जाए और आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) क्षेत्र में नियमित सफाई एवं कटाई-छंटाई हो, जिससे यातायात व्यवस्थित और सुरक्षित बना रहे। बैठक में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट और अतिक्रमण को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया गया।
डीएम ने एनएचएआई पेट्रोलिंग वैन और एंबुलेंस के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंसों की आपातकालीन प्रतिक्रिया समय की सत्यापन समिति गठित करने के भी आदेश दिए गए। पूर्व में चिन्हित 29 ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड, रेडियम मार्किंग, संकेतक और प्रकाश व्यवस्था सहित सुधार कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग को ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और रांग साइड ड्राइविंग पर सघन चेकिंग कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि हाल के दिनों में 79 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत विद्यालय वाहनों की फिटनेस की समीक्षा करते हुए यूपी मोटरयान नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल को शीघ्र क्रियाशील करने और सभी विद्यालयों द्वारा वाहनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया।