{"_id":"6019a2618ebc3e320f7a620c","slug":"dled-exam-barabanki-news-lko5628908160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर हुई डीएलएड की परीक्षा, 10 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर हुई डीएलएड की परीक्षा, 10 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएलएड के चौथे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा मंगलवार से चार केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में पहले दिन 1254 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 10 ने दोनों पालियों की परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा में डीएलएड प्रशिक्षण 2017 के अनुत्तीर्ण व सेवारत बीटीसी प्रशिक्षण 2013 से 15 तक के प्रशिक्षणार्थी शामिल थे।
मंगलवार को सुबह की 10 बजे से 12 बजे तक आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास तथा दूसरी पाली में दो से चार बजे तक शैक्षिक प्रबंधन व प्रकाशन विषय पर आधारित परीक्षा हुई। इस परीक्षा में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 371 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 368 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि तीन ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 359 परीक्षार्थियों में 354 ने परीक्षा दी तो पांच अनुपस्थित रहे। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में 356 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 355 ने परीक्षा दी तो एक गैरहाजिर रहा। इसी प्रकार जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज में 178 में 177 ने परीक्षा दी। एक अनुपस्थित रहा। डायट के प्राचार्य हफीजुर्रहमान ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा चार केंद्रों पर सकुशल संपंन हो गई।