फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District Panchayat President will take oath today

आज शपथ लेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष

Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will take oath today
बाराबंकी। जिले की प्रथम नागरिक व उनकी टीम के सदस्यों के शपथ ग्रहण का इंतजार पूरा हुआ। सोमवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह उन्हें पद के दायित्वों की शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले जीआईसी ऑडीटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की राजरानी रावत ने जीत हासिल की थी। मगर, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर शपथ ग्रहण नहीं हो सका था। इसका जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को बेसब्री से इंतजार था। शासन का आदेश मिलते ही सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 57 सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अधिक भीड़ होने की संभावना व कई माननीयों के आने की उम्मीद को लेकर जीआईसी के ऑडीटोरिम में एक दिन पहले समारोह की तैयारियां पूरी कराई। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत सोमवार की सुबह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी जिला पंचायत सदस्यों को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह शपथ दिलाएंगे। उसके बाद जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभाल नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास कार्यों को गति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed