फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District hospital doctors and staff on strike

जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ हड़ताल पर

Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी ड्यूटी में गुरुवार रात तैनात चिकित्सक से अभद्रता और मारपीट किए जाने से अन्य साथी चिकित्सक और कर्मचारी भड़क उठे। चिकित्सकों ने शुक्रवार को ओपीडी ठप कर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियाें द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने का सबसे ज्यादा खामियाजा अस्पताल में आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ा। कई मरीज चिकित्सकों के न मिलने से इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। हालत गंभीर होने पर कुछ मरीजों को उनके तीमारदारों को निजी चिकित्सकों के यहां ले जाना पड़ा। सीएमओ की चेतावनी और डीएम के आश्वासन के बाद दोपहर बाद चिकित्सक काम पर लौट आए लेकिन तब तक ओपीडी का समय खत्म हो चुका था।
विज्ञापन


इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश व अन्य कर्मचारियों से गुरुवार देर रात दो युवकों ने मारपीट की। डॉ. राजेश व अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि गुरुवार रात 9.30 पर विजय नगर निवासी आशीष गुप्ता व महेंद्र तिवारी नशे में धुत होकर आए और बिना किसी बात के चिकित्सक व फार्मासिस्ट से कहासुनी करने लगे। दोनों युवक डॉक्टर व फार्मासिस्ट की पिटाई करके भागने का प्रयास कर रहे थे कि वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


साथियों के साथ ही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए देर रात ही पीएमएस एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह ओपीडी ठप कर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दे डाली। सुबह सभी ने सीएमएस और सीएमओ को अवगत कराते हुए कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे अस्पताल की सारी सेवाएं ठप हो गईं। आक्रोशित कर्मचारियों व चिकित्सकों ने डॉक्टरों के कक्ष में ताले लगा दिए। सुबह से ही पर्चे बनाने का कार्य बंद कर दिया गया। मरीज अस्पताल आए तो अस्पताल में सन्नाटा देख निराश हो गए। कुछ मरीज इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां भी इलाज नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed