फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dirt in the reception house, kitchen grill found broken

Barabanki News: संप्रेक्षण गृह में गंदगी, टूटी मिली रसोईघर की जाली

Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dirt in the reception house, kitchen grill found broken
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान रसोईघर में लगा एक्जास्ट गंदा और खिड़की में लगी जाली टूटी मिली। इस पर डीएम ने इसे साफ और सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षिकाएं किशोरियों को कक्षाओं में पढ़ाती मिलीं।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में मौजूद समय में अलग-अलग जिलों की 27 किशोरियां रह रही हैं। एक मासूम भी है। डीएम ने संप्रेक्षण गृह में किशोरियों से बातचीत की- पूछा नाश्ता और खाना समय पर मिलता है या नहीं, खाने की गुणवत्ता कैसी है? इस पर किशोरियों के जवाब से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि यहां पर रहने वाली पांच किशोरियां कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत हैं, जबकि छह किशोरियां शहर के एक स्कूल में नामांकित है। संप्रेक्षण गृह में किशोरियों की पढ़ाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से पांच शिक्षिकाएं नियुक्त हैं। चिकित्सकों की टीम किशोरियों के स्वास्थ्य की देखभाल का कार्य करती है। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षिका मधु तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed