फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital arrest hoax, thugs extorted Rs 83 thousand

Barabanki News: डिजिटल अरेस्ट झांसा, ठगों ने 83 हजार वसूले

Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Digital arrest hoax, thugs extorted Rs 83 thousand
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट करके ठगी का सबसे सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें बदमाशों ने एक अधिवक्ता को धार्मिक स्थल की यात्रा के समय ऑनलाइन कमरा बुक करने के दौरान कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 83 हजार रुपये ठग लिए। घटना गुजरात के द्वारिकापुरी में हुई, लेकिन नए कानून के तहत शनिवार देर रात शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मूल निवासी धर्मेंद्र बहादुर सिंह इस समय शहर में कैलाश आश्रम के पास रहते हैं। इन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत दिनों वह आठ लोगों के साथ गुजरात के द्वारिकापुरी गए थे। यहां से सोमनाथ मंदिर जाने से पहले ऑनलाइन कमरा बुक कर करने को लेकर इंटरनेट पर मिले संबंधित नंबर पर व्हाट्सएप काल की। उधर से कमरों की फोटो दिखाई गई। इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने का झांसा देकर कई घंटे प्रताड़ित किया गया। इस दाैरान ठगों ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 83732 रुपये पांच विभिन्न बैंक खाता से भुगतान करवा लिया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित वकालत करते हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed