फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

विधायक ने धान खरीद केंद्र पर पकड़ी गड़बड़ी, लगाई फटकार

Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। धान खरीद में मनमानी और पैसा लेकर धान की खरीद करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मामले की शिकायत विधायक से की। जिस पर शनिवार को विधायक ने धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियां पाए जाने और संदिग्ध पाए जाने पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों से सीधे धान की खरीद कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने शनिवार को किसानों की शिकायत पर चंदनापुर स्थित धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। विधायक ने बताया कि किसानों की शिकायत पर धान खरीद केंद्र की जांच की गई। यहां पर कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई हैं। बताया कि किसानों ने यहां पर मौजूद एक युवक पर पैसा लेकर धान की तौल कराने का आरोप लगाया था जिस पर उस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूूरे मामले की जांच के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसडीएम को सभी क्रय केंद्रों पर सीधे किसानों से धान की खरीद कराने के लिए कहा गया है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत कोतवाल रामनगर विनोद बाबू मिश्रा का कहना है कि किसानों की शिकायत पर एक युवक को धान खरीद केंद्र से पकड़ा गया है जिसके खिलाफ किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का 151 में चालान किया गया है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद केंद्र चंदनापुर से जिस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है वह मानव संपदा के तहत रखा गया है और केंद्र पर देखरेख का कार्य करता है। विधायक की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed