फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhaan khareed

फिर ऑफलाइन होगी धान की खरीद

Fri, 07 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
बाराबंकी। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था में शासन ने एक बार फिर बदलाव कर दिया है। शासन ने पहले जैसी व्यवस्था को लागू करते हुए ऑफलाइन धान की खरीद का आदेश जारी किया है। यह आदेश शनिवार से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

धान खरीद कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन करने से किसानों को काफी दिक्कतें होने लगी थीं। ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन वाले किसान आपस में ही भिड़ने लगे थे। जिन्हें संभालना केंद्र प्रभारियों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा था। इससे परेशान क्रय केंद्र प्रभारी हड़ताल पर चले गए थे लेकिन शासन ने इनकी एक नहीं सुनी और पिछले हफ्ते जारी आदेश में साफ कर दिया कि ऑनलाइन टोकन वाले किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद केंद्र प्रभारियों ने निर्धारित मात्रा में से महज 35 प्रतिशत धान की खरीद शुरू कर दी, जिससे किसान खासा परेशान था और बाकी बचा हुआ धान उसे वापस ले जाना पड़ रहा था। शासन ने इस आदेश में एक बार फिर से बदलाव करते हुए पहले जैसी व्यवस्था ऑफलाइन धान खरीद का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से क्रय केंद्रों पर ऑफलाइन धान लेकर आने वाले किसानों से ही धान की खरीद के आदेश दिए गए हैं। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि शासन ने ऑफलाइन धान खरीद का आदेश जारी किया है। इससे सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत कराते हुए शनिवार से शासन की मंशा अनुरूप धान खरीद करने के आदेश दिए गए हैं।

असमंजस में केंद्र प्रभारी
पहले से जारी ऑफलाइन टोकन पर पिछले एक सप्ताह से खरीद नहीं हो रही थी। जिससे भारी संख्या में किसान ऑफलाइन टोकन लेकर केंद्रों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन इस बार जारी आदेश में पहले से जिन किसानों को ऑफलाइन टोकन जारी किए गए हैं उनके संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं। इन किसानों का धान किस आधार पर तौला जाएगा इसको लेकर कोई स्पष्ट निर्देश न होने से क्रय केंद्र प्रभारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed