फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   development

जन सहयोग से धनोखर तालाब के चारों ओर बनाए जाएंगे मंदिर

Fri, 07 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
development
बाराबंकी। शहर स्थित धनोखर तालाब का निर्माण नगर पालिका द्वारा सीतापुर स्थित मिश्रिख तीर्थ में बने चक्र कुंड की तरह कराया जा है। लोग यहां बहुत जल्द पर्यटन के रूप में भव्य सरोवर का आनंद लेंगे। बृहस्पतिवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत, चेयरमैन शशी श्रीवास्तव व पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन सरोवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें पालिका के समस्त सभासद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रंजीत बहादुर ने बताया सरोवर की भव्यता को बढ़ाने के लिए जन सहयोग लिया जाएगा। तालाब के किनारे एक हिस्से में अपने निजी खर्चे पर व्यास गद्दी का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन

सांसद उपेंद्र ने बताया कि तालाब निर्माण से पूर्व यहां की स्थिति बहुत दयनीय थी। लोग तालाब तक पहुंच नहीं सकते थे। लोगों के घरों का गंदा पानी तथा दलदल तालाब की पहचान बन चुकी थी। लेकिन आज यहां आकर अचंभित हो उठा। इतना अच्छा स्वरूप कैसे हो गया। उन्होंने इसके लिए पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरोवर के चारों ओर जन सहयोग से मंदिर की स्थापना होना भी प्रशंसनीय है। इसके लिए व्यापार मंडल के विनोद गाबा, राजीव गुप्ता, डॉ वीरेंद्र सिंह पटेल व बबलू पांडेय ने मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने की बात कही है। इस अवसर पर ईओ पवन कुमार, सभासद संघ अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, सुशील गुप्ता, पंकज मिश्रा, सादिक हुसैन, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed