{"_id":"674b6f83cff9d74f4004ef44","slug":"deva-chinhat-road-will-be-four-lane-with-rs-100-crores-barabanki-news-c-315-1-brp1006-128960-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 100 करोड़ से फोरलेन होगा देवा-चिनहट मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 100 करोड़ से फोरलेन होगा देवा-चिनहट मार्ग
Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
देवा-चिनहट मार्ग। -संवाद
बाराबंकी। लखनऊ के चिनहट से बाराबंकी के देवा के बीच करीब 14 किमी लंबी सड़क फोर लेन में तब्दील होगी। सड़क करीब 14 से 15 मीटर चौड़ी होगी। इसमें करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों जिलों की सीमा को विभाजित करने वाली इंदिरा नहर पर नया पुल भी बनेगा। बाराबंकी के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सिंचाई व सेतु निगम के साथ बैठक हुई में प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
दरअसल, बाराबंकी के देवा इलाके के सैंकड़ाें गांवों के लोग इसी मार्ग से लखनऊ आते-जाते हैं। देवा में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर जियारत करने के लिए भी लाखों लोग हर साल आते हैं। लखनऊ में चिनहट से टेल्को तक तो सड़क चौड़ी है मगर आगे की सड़क यातायात व वाहनों के दबाव को देखते हुए बहुत कम चौड़ी है।
इस सड़क पर अक्सर जाम लगता रहता है जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। कई सालों से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। चूंकि यह सड़क बाराबंकी के लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अंतर्गत आती है, इसलिए विभाग ने इसे लेकर सर्वे करवाया। सर्वे में वाहनों का भारी दबाव देखते हुए सड़क को फोरलेन करने की योजना बनी।
विज्ञापन
दो दिन पहले लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के साथ सिंचाई व सेतु निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। उसमें इस प्रोजेक्ट का रोडमैप तैयार हुआ जिसके तहत सड़क को क्रॉस करने वाली इंदिरा नहर पर फोरलेन पुल बनने को लेकर तय हुआ कि सिंचाई विभाग इसे लेकर एनओसी देगा और सेतु निगम इस पुल को बनाएगा। पुल पर भी करीब 20 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। फिलहाल, एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
14 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
देवा-चिनहट मार्ग को 14 मीटर चौड़ा बनाने की योजना है। इस सड़क पर यातायात के दबाव व हादसों को रोकने के लिए यह प्रोजेक्ट लाया गया है। पुल का एस्टीमेट सेतु निगम बना रहा है।
- राजीव कुमार राय, अधिशासी अभियंता