{"_id":"6ae9f9c6c572b9408807a99d","slug":"deepotsav-no-entry-for-large-vehicles-on-the-lucknow-ayodhya-highway-starting-from-the-night-of-november-6-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव 2026: 6 नंवबर की रात से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव 2026: 6 नंवबर की रात से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों की नो एंट्री
Tue, 03 Nov 2026 08:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:42 PM IST
सार
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर छह नवंबर की रात 12 बजे से दीपोत्सव की समाप्ति तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए बाराबंकी पुलिस ने 10 स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। छह नवंबर की रात 12 बजे से दीपोत्सव की समाप्ति तक (संभवत: 8 नवंबर तक) भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए बाराबंकी पुलिस ने 10 स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर, असेनी मोड़, चौपुला तिराहा, रामनगर तिराहा, सफदरगंज, दिलोना मोड़, असंद्रा के नई सड़क, हैदरगढ़ समेत 10 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चौपुला या रामनगर तिराहे से बहराइच हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बहराइच होते हुए बस्ती, गोरखपुर और अन्य पूर्वांचल के जिलों की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल से अयोध्या और बाराबंकी होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।