{"_id":"58c04d234f1c1b6d43dc6f5f","slug":"death-of-the-boy-in-the-game-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बालक की फांसी लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में बालक की फांसी लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबेहा थाने के शफीपुर गांव में खेल खेल में एक बालक के गले में फांसी लगने पर उसकी जान चली गई और परिवार में किसी भनक तक नहीं लग सकी। काफी देर बाद जानकारी होने पर परिवारीजनों ने सुबह गुपचुप ढ़ग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
मंगलवार की शाम को सफीपुर गांव में रामेश्वर के आठ वर्षीय पुत्र राजकरन की मौत हो गई है। चर्चा है कि मृतक अपने ही परिवार के अन्य बच्चों के साथ नाटक खेल रहा था जिसमें एक पात्र को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है।
मासूम बच्चा मवेशियों को बांधने वाली रस्सी से फंदा बना कर कमरे में लगे बांस में फंसा कर अनाज की बोरियों पर चढ़ गया। बोरी सरकने पर फंदा गले में कसने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान खेल रहे अन्य बच्चों का ध्यान ही उस ओर नहीं गया। काफी समय बीतने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी है।
विज्ञापन
बुधवार की भोर को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाबत परिवार में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। मृतक के पिता रामेश्वर ने कहा कि खेलने के दौरान चोट लगने से मौत हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।