फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Death

पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी तोड़ा दम

Wed, 11 Nov 2020 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Death
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पत्नी की मौत के सदमे में एक पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के फैजुल्लागंज में बुधवार को हुई। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद लौटे पति को सीने में दर्द हुआ। जब तक परिवार के लोग अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया। पति की हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। दंपती के आठ बच्चे हैं।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद के फैजुल्लागंज निवासी मो. हमीद (42) बिस्किट सप्लाई का काम कर परिवार का पेट भरते थे। इनकी पत्नी अफसरुन्निशा (38) बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। इनकी बुधवार सुबह अचानक मौत हो गई। पत्नी को दफना कर घर लौटे तो तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में मो. हमीद ने दम तोड़ दिया। दंपती की दो बेटियां शादी योग्य हैं। मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed