{"_id":"5f8b3d2f8ebc3e9bd266e038","slug":"death-barabanki-news-lko5457980142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ मजरे पुरनिया निवासी विद्याकांत उर्फ राहुल (28) की दो सप्ताह पूर्व तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता गौरीकांत के मुताबिक विद्याकांत गुर्दा रोग से पीड़ित था। अस्पताल में कराई गई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उपचार के दौरान विद्याकांत की शनिवार को मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव का प्रोटोकॉल के तहत लखनऊ के बैंकुठधाम में अंतिम संस्कार करा दिया। सिरौलीगौसपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि कोरोना से युवक की मौत की जानकारी मिली है परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है।
बनीकोडर निवासी शिवकुमार (51) की शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बैकुंठधाम में प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया। परिवारीजनों ने बताया कि सात अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि बनीकोडर में कोरोना से एक मौत की जानकारी मिली है। परिवारीजनों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
इसके अलावा जिले में शुक्रवार को आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दशहराबाग के पटेलनगर में तीन, सिद्धौर के शेषपुर जाहिद अली में दो, देवा के मौजाबाद में दो, नरायनपुर धनौली ठकुरान, गायत्री मंदिर के पीछे, सरसा, तेलवारी सरायं दुनौली, लखपेड़ाबाग, टिकरा बाबुआं और सिद्वौर में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमित मिले लोगों के इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।