{"_id":"5f172bcb8ebc3e63ab02b809","slug":"death-barabanki-news-lko5318351102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के आढ़ती की कोरोना से मौत, 30 मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के आढ़ती की कोरोना से मौत, 30 मिले पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर होता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आए मंडी के एक आढ़ती की मौत हो गई। परिवारीजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही आढ़ती के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मंगलवार को इसकी जानकारी होते ही प्रशासन ने शहर स्थित नवीन मंडी परिसर को सील कराने के साथ सैनिटाइजेशन शुरु करा दिया। उधर आढ़ती के परिवार के 12 सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया और संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश तेज कर दी है। जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है। दूसरी तरफ मंगलवार शाम आई जांच रिपोर्ट में पल्हरी पावर हाऊस के दो कर्मचारी समेत 30 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर नवीन सब्जी मंडी में सब्जी और फलों के आढ़त फैजुल्लागंज निवासी मेराज (40) की तबीयत 18 जुलाई को बिगड़ी थी। मंडी के आढ़तियों के मुताबिक सुबह करीब सात बजे मेराज की तबीयत आढ़त पर बिगड़ी। परिवारीजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। इस दौरान उसकी कोरोना जांच कराई गई। रविवार रात में व्यापारी की मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना प्रशसान को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। सोमवार को व्यापारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मंडी के अन्य आढ़तियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ने मंगलवार को नवीन मंडी परिसर को सील करा दिया। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत हो है। इससे शहर के कमरियाबाग के रहने वाले कारोबारी मुश्ताक और हैदरगढ़ कस्बे में कोठी वार्ड के सराफा व्यापारी सतीश चन्द्र अग्रवाल की कोरोना के संक्रमण के चलते जान जा चुकी है।
मंगलवार शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार पल्हरी पावर हाऊस पर कार्य करने वाले दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक चालक है। शहर के लखपेड़ाबाग में कोरोना पीड़िता के संपर्क में आने से एक महिला समेत तीन लोग संक्रमित हो गए हैं। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मियां का पुरवा का रहने वाला एक युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया है। देवा के मामापुर में एक युवक के संपर्क में आने से 11 और लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं सूरतगंज के मोकालापुर का एक, लखपेड़ाबाग की एक महिला और हैदरगढ़ के खोसतिया का रहने वाला एक अधेड़ भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन
हैदरगढ़ कस्बे के कोठी वार्ड के रहने वाले एक सराफा व्यापारी की गत दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। उसके परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कराने के साथ जांच की गई। जांच रिपोर्ट में व्यापारी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने से कस्बे के ठाकुरद्वारा वार्ड की दो महिलाओं समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।