फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

ठंड से एक युवक की मौत

Tue, 31 Dec 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को ठंड ने मसूरी और नैनीताल को भी पीछे छोड़ दिया। पारा लुढ़ककर 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह 10 वर्षों में सबसे कम तापमान रहा। ठंड की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को चार जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में भीषण ठंड ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फीली हवा से शीतलहरी में कमी नहीं आ पा रही है। सुबह के समय छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप से भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई। ठंड ने दस वर्ष के रिकार्ड को तोड़ दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही गलन बढ़ने के साथ कोहरा गिरने लगा। इससे लोग घरों में दुबक गए और सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आने से त्रिवेदीगंज के शायपुर सिदवी निवासी अकील (25) की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर अकील सामने लेने के लिए बाजार गया था। शाम को लौटा तो ठंड से कांप रहा था। परिवारीजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। उधर एडीएम संदीप गुप्ता का कहना है कि ठंड को देखते हुए 358 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। 6096 लोगों में कंबलों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed