{"_id":"5e0a489e8ebc3e87f54a38f8","slug":"death-barabanki-news-lko5004657150","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 डिग्री पर पहुंचा पारा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 डिग्री पर पहुंचा पारा, किसान की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। राहत की उम्मीद लगाए लोग सोमवार को दिन में कांपते नजर आए। भीषण ठंड से पारा लुढ़ककर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है। ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में रायपुर निवासी सुभाष कश्यप (50) सोमवार को मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत गए थे। इस दौरान ठंड लगने से पेट में दर्ज होने लगा। जानकारी पर परिवारीजन सीएचसी सूरतगंज ले गए जहां सुभाष की मौत हो गई। सीएचसी के डॉ. गौरव पांडेय के मुताबिक किसान को ठंड लगने पर परिवारीजन उपचार के लिए लाए थे लेकिन उसकी मौत हो गई।
जिले में सोमवार को भी लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। इस दौरान चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को कंपा कर रख दिया। भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिल सकी। शाम होने के साथ सर्दी का सितम और बढ़ गया। उससे बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। भीषण ठंड से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजाम नाकाफी दिखाई दिए। कई स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे थे।