फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deaf and mute girl dragged into the forest and raped, accused arrested

Barabanki News: मूकबधिर युवती को जंगल में घसीट कर दुष्कर्म, आराेपी गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute girl dragged into the forest and raped, accused arrested
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर युवती को जंगल में घसीट कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने इशारों में परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय मूकबधिर पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व एक युवक से हुआ था, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते विवाह विच्छेद हो गया था। इसके बाद से युवती मायके में रह रही थी। आरोप है कि पांच दिन पूर्व युवती घर से शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय हर्षित रावत उसे जबरन जंगल की ओर घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने इशारों में परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सतरिख के एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed