फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead dody found

नदी में मिला बिहार के युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
dead dody found
कोटवासड़क (बाराबंकी)। एक युवक का शव कल्याणी नदी में बरामद हुआ है। सोमवार को इस मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान बिहार निवासी के रूप में की गई। युवक की हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। जबकि पुलिस उसे मनोरोगी बता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में खेवराजपुर गांव के निकट स्थित कल्याणी नदी में एक युवक का शव बहता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला तथा आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के पास मिले प्रपत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त प्रमोद महतो (30) पुत्र शिवमंगल निवासी नासाड़ीह मथुरानगर जिला जमुई बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि मृतक मनोरोगी था। मृतक के परिजनों से पुलिस ने बात की तो यह बातें पता लगी है। युवक नदी में कैैसे पहुंचा इस बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed