{"_id":"602820ca8ebc3ee90c1d7827","slug":"dead-dody-found-barabanki-news-lko5647047152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। एक शिक्षिका का शव उसकी ससुराल में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मृतका गोंडा जिले में तैनात थी।
थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम बुढ़वल निवासी शिक्षिका वंदना सिंह (32) पत्नी विनय कुमार सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। इस बारे में जब लोगों को पता लगा तो पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई मांग की है। शिक्षिका वंदना ग्राम दरियापुर अवधूत नगर प्रथम प्राथमिक विद्यालय करनैलगंज गोंडा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने मृतका के सास-ससुर और पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण पता लग सकेगा। जो आरोप मृतका के परिवारीजनों द्वारा लगाए गए हैं उसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज होगी।