फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body of young man found hanging

Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man found hanging
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर में आपसी विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई तो इससे आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटी मां ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनिहल निवासी तुफैल (26) की पहली पत्नी एक साल पूर्व उसे छोड़ कर जा चुकी थी। इसके बाद दूसरा निकाह साफिया बानो निवासी करीमगंज के साथ किया। रविवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर तुफैल घर पर था जबकि उसकी मां गुणाना खेत में धान काटने के लिए गई हुई थी। शाम को खेत से लौटने पर तुफैल का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया। मां के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के मुताबिक पहली पत्नी ने विवाद के बाद छोड़ दिया था। फिर दूसरी शादी करीब आठ माह पहले हुई थी लेकिन इसके बाद भी कहासुनी होती रहती थी। दो दिन पहले वह मायके चली गई थी। घटना की खबर पाकर पत्नी भी मायके से लौट आई। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के आपसी कलह में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed