फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of teenager found on bed, case against nine

Barabanki News: बिस्तर पर मिला किशोरी का शव, नौ पर केस

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found on bed, case against nine
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला के एक गांव में शुक्रवार आधी रात 16 साल की किशोरी का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। गले में फंदे पर लटकने जैसे निशान थे। मृतका के भाई ने गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का केस दर्ज कराया है। दोनों परिवारों के बीच 10 दिन पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उधर, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मोहम्मदपुर खाला गांव में बीते चार फरवरी को भी दो परिवारों के बीच मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई थी। गांव निवासी विजय ने किशोरी के भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

छह फरवरी को किशोरी की भाभी ने जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत कर बताया था कि चार फरवरी को वह घर में किशोरी घके साथ अकेले थी। इस दौरान घर में जबरन घुसे विजय ने किशोरी को जमीन पर गिराकर दुष्कर्म का प्रयास किया। भाभी ने मौके पर ही विजय को पकड़ लिया था। जिस पर उसने अपने परिजनों के बुलाकर घर में तोड़फोड़ की। मामले की जांच के दौरान ही शुक्रवार आधी रात किशोरी की मौत हो गई। पुलिस को शव बिस्तर पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में गांव के विजय व उसके परिजनों ने बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान उसकी पत्नी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय व उसके आठ परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के वक्त घर पर नहीं थे दोनों भाई
किशोरी के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका के दो भाईयों में छोटा भाई महादेवा मेले में लाई की दुकान लगाने में व्यस्त था और दूसरा भाई ससुराल गया था। घटना के दौरान घर में किशोरी, उसकी छोटी बहन व दोनों भाईयों की पत्नियां ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed