{"_id":"6924a7b6c2eba006ff08c1e4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152574-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 25 Nov 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
कोठी। थाना कोठी क्षेत्र के अमसेरूवा गांव में रविवार रात कमलेशचंद उर्फ सोनू (38) का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी पिछले सात वर्षों से मायके में रह रही है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
पुलिस के अनुसार अमसेरूवा निवासी कमलेशचंद रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। कुछ देर बाद किसी काम से परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो वह एक साड़ी से बने फंदे में छत पर लगे कुंडे से लटके हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
मृतक के पिता मंसाराम ने बताया कि कमलेश की शादी करीब 18 साल पहले अख्तियारपुर गांव में हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी पिछले सात वर्षों से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। दोनों के बीच का मामला न्यायालय में लंबित है। उन्होंने यह भी बताया कि कमलेश शराब पीने के आदी थे। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।