फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sat with the children and tasted the mid-day meal

Barabanki News: बच्चों के साथ बैठ चखा मिड-डे मील

Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sat with the children and tasted the mid-day meal
प्रा​थमिक विद्यालय सरैंया में मध्याह्न भोजन प्रा​धिकरण की उप निदेशक ने बच्चों संग किया भोजन। -
बाराबंकी। देवा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैंया में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ की टीम ने प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का स्वाद चखा और उसकी गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक अमिता सिंह और मंडलीय समन्वयक निधि शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


टीम ने रसोइयों से संवाद कर भोजन निर्माण प्रक्रिया, स्वच्छता और चुनौतियों पर चर्चा की तथा उनकी भूमिका की सराहना करते हुए योजना को अधिक पारदर्शी व पौष्टिक बनाने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा, जिला समन्वयक डॉ. पीयूष श्रीवास्तव और प्रधानाध्यापक अंजना मिश्रा उपस्थित रहे। अधिकारियों के इस अनूठे अंदाज से बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed