फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Animal treatment for 10 rupees; complete records to be digitized

Barabanki News: 10 रुपये में पशुओं का इलाज, डिजिटल होगा पूरा ब्योरा

Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 16 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Animal treatment for 10 rupees; complete records to be digitized
बाराबंकी। पशुओं का इलाज अब मात्र 10 रुपये में होगा। इसके लिए सदर पशु चिकित्सालय को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत पॉलीक्लीनिक के रूप में विकसित किया जाएगा। लखनऊ के बाद बाराबंकी को इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। यहां परचे से लेकर उपचार, सर्जरी और जांच रिपोर्ट तक का पूरा ब्योरा डिजिटल रखा जाएगा।
विज्ञापन


पशुओं के इलाज के लिए ऑनलाइन परचा बनेगा। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून की जांच की रिपोर्ट भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। उपचार में दी जाने वाली दवाओं का विवरण दर्ज होने से पशुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे चिकित्सक पुराने ब्योरे के आधार पर भी इलाज कर सकेंगे।
विज्ञापन


चिकित्सालय की जरूरतों के अनुसार पोर्टल विकसित किया जाएगा। चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों की लॉगइन आईडी बनाई जाएगी। सभी को डिजिटल व्यवस्था के तहत काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
दवाओं की आपूर्ति से इस्तेमाल तक निगरानी
पशुपालन विभाग में दवाओं के भंडारण और वितरण की निगरानी डिजिटल होगी। इसके लिए ड्रग इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम (डीआईएमएस) लागू किया जाएगा। लखनऊ स्थित निदेशालय के केंद्रीय भंडार से पशु चिकित्सालयों को भेजी जाने वाली दवाओं का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज होगा। स्टॉक, आपूर्ति और इस्तेमाल की निगरानी वास्तविक समय में की जा सकेगी। पोर्टल पर दवाओं की उत्पादन तिथि, बैच नंबर और समाप्ति तिथि भी उपलब्ध होगी। जिले में दवाओं की उपलब्धता ऑनलाइन देखी जा सकेगी। किसी क्षेत्र में बीमारी के अनुसार अतिरिक्त दवाओं की जरूरत होने पर चिकित्सक पोर्टल से मांग भेज सकेंगे। पॉलीक्लीनिक में उपचार, सर्जरी और जांच की सुविधाएं मिलेंगी।


-----
पशुपालकों को होगी सहूलियत
लखनऊ पॉलीक्लीनिक के बाद बाराबंकी के सदर अस्पताल का चयन किया गया है। यहां ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला और डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। पीपीपी मोड पर संचालन से संसाधनों की कमी दूर कर पशुपालकों को बेहतर उपचार दिया जा सकेगा।
-डॉ. विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed