{"_id":"627420210055293db14c9b68","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko629238439","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक समारोह से लापता हुई बालिका का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक समारोह से लापता हुई बालिका का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार रात वैवाहिक समारोह से एक बालिका संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। परिवारीजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार भोर में बालिका का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा मिला। बालिका के शरीर पर चोट के साथ किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने के निशान पाए गए। बालिका की मौत कैसे हुई, यह रहस्य गहरा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है।
बसंतपुर गांव निवासी जगजीवन वर्मा की बेटी का बुधवार को विवाह था। बरात लखनऊ से आई थी। गांव में ही डेरा डालकर रहने वाले नट बिरादरी के हरिओम की सात वर्षीय पुत्री सोनी परिवार की ही दो बच्चियों सोनिका व महक के साथ रात करीब 10 बजे वैवाहिक समारोह में गई थी। रात्रि करीब साढ़े 12 बजे सोनिका व महक घर वापस आ गई। सोनी के वापस न आने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर तालाब के पास सोनी का शव मिलने से कोहराम मच गया।
शव पर चोट के साथ किसी जंगली जानवर के हमला करने के निशान मौजूद थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया तो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि बालिका का शव मिला है। उसको जंगली जानवरों ने भी क्षतविक्षत किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बरात में हो रही वीडियोग्राफी मंगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व वीडियोग्राफी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।