{"_id":"61cb645f8f87d054f26a9586","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6109896196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रांसपोर्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रांसपोर्टर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। घर से निकले ट्रांसपोर्टर का शव सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत दशा में पड़ा मिला। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना मसौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या रेलवे लाइन की है। मृतक के साले पुत्तन ने बताया कि चौधरी पुरवा गांव के निवासी परशुराम यादव के दो ट्रक हैं। ट्रांसपोर्ट के काम में लगा ट्रक वापस लौटने पर गांव के बाहर बाग में खड़ा होता है। जहां पर अक्सर वह चालकों से हिसाब लेने व रात में ट्रकों की रखवाली करने जाता था।
सोमवार की शाम को भी वह बाग गया था। जहां पर ट्रक चालकों से हिसाब लेने के बाद उसने पत्नी को फोन कर बताया कि ट्रक चालकों से उसे करीब डेढ़ लाख रुपये मिले हैं। वह अब रात में यही बाग में ही सो जाएगा। देर रात रेलवे के गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं मृतक परशुराम की जेब में रुपये न मिलने से परिवारीजन अनहोनी की आशंका जता रहे है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले परशुराम का शव रेलवे ट्रक पर गांव के बाहर क्षतविक्षत दशा में मिला है। उसकी जेब से पांच सौ रुपये मिले हैं। ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई है। (संवाद)