फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

रेलवे ट्रैक पर शिक्षामित्र का मिला शव

Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
dead body found
घुंघटेर (बाराबंकी)। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद निकली शिक्षामित्र का शव रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत दशा में पड़ा मिला। पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

बड्डुपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मातबर नगर सरैंया में नीरज देवी शिक्षामित्र के पद तैनात थी। उसके पति आशीष त्रिपाठी की महमूदाबाद में किराने की दुकान हैं। वहीं पर दोनों किराए के मकान में रहते हैं। हमेशा की तरह मंगलवार को भी नीरज स्कूल आई थी। जहां पर सुबह साढ़े दस बजे तक बच्चों को पढ़ाने के बाद बिना किसी को बताए चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 11 बजे बड्डूपुर पुलिस को रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षतविक्षत शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर एसओ गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव से कुछ दूरी पर मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज से उसकी शिनाख्त प्राथमिक विद्यालय मातबर नगर की शिक्षामित्र और सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर महिला के शव मिलने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed